अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, NDA सांसद का लिया नाम Featured

नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार हुए, गवाह के झूठे बयान पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि क्या आपको पता है कि सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया है। उनकी गिरफ्तारी एनडीए के एक सांसद के बयान पर गिरफ्तार किया है। उनका नाम है मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी यानी एमएसआर। एमएसआर आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं।

एनडीए सांसद MSR का लिया नाम

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि NDA के सांसद मंगुटा रेड्डी ने ED को जो पहले दो बार बयान दिए, वह ED को पसंद नहीं आए। इसके बाद ED ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पांच महीने तक जेल में प्रताड़ित किया। बेटे और परिवार की हालत को देखकर मंगुटा रेड्डी ने अपना बयान बदल दिया और जो ED चाहती थी, वह अपने बयान में बोल दिया और इसके बदले में मंगुटा रेड्डी के बेटे को जमानत दे दी गई।

मंगुटा रेड्डी ने ईडी के सामने दिया झूठा बयान'

सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में दावा किया कि मंगुटा रेड्डी ने ED के सामने झूठा बयान दिया था। उन्होंने खुद कहा था कि उनकी 16 मार्च, 2021 को अरविंद केजरीवाल से पहली और आखिरी बार मुलाकात हुई थी। क्या कोई पहली बार में ही कई लोगों के सामने पैसे मांग लेगा? मंगुटा रेड्डी के बेटे और परिवार को 5 महीने तक प्रताड़ित किया गया और इसके बाद MSR ने ED को झूठा बयान दिया। कोर्ट ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए कहा कि मंगुटा रेड्डी को बेल का लॉलीपॉप दिया गया।

'केजरीवाल को राजनैतिक षडयंत्र का शिकार बनाया गया'

सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है। वह एक पढ़े-लिखे और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं और आज हमें उनके साथ खड़े होने की आवश्यकता है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed