Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

रमन सिंह ने कहा -52-55 सीटों के साथ बनाएंगे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव के परिणाम को लेकर इन दिनों नेताओं सहित आम जनता में उत्सुकता बनी हुई है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को स्थिति साफ हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन प्रदेश का मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनाव में इस बार भी कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त टक्कर हुई है। दोनों ही पार्टी ने जनहितैषी घोषणा पत्र के सहारे जनता का विश्ववास जीतने की कोशिश की। राजनीतिक पार्टियों की घोषणा पत्र से उत्साहित जनता ने भी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है।

 

 

इस बार के चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलओं ने अधिक मतदान किया है। महिला मतदाताओं ने जिसके भी पक्ष में मतदान किया होगा सरकार उसी पार्टी की बनेगी। इसी के चलते दोनों ही पार्टी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस दूसरी बार अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा इस बार भारी बहुमत हासिल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा कर रही है। चुनाव परिणाम से पहले मीडिया ने एग्जिट पोल भी जारी कर दी है।

 

 

 

एग्जिट पोल ने राजनीतिक पार्टियों की एक बार फिर सरगर्मी बढ़ा दी है। एग्जिट पोल को लेकर रमन सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई है। किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है वह@BJP4CGState को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK