कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, CM बघेल बनाए गए स्टार प्रचारक... सीएम को पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी Featured

बोलता गांव डेस्क।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। दोनों ही राज्यों में चुनावी मंचों पर भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए दम दिखाएंगे। इससे पहले हाल ही में भूपेश को यूपी में स्टार प्रचारकों के तौर पर शामिल किया गया था।

download 2022 02 04T180935.779

पंजाब और उत्तराखंड के स्टर प्रचारकों की लिस्ट में 30 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के नाम हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

 

पिछले साल भी चुनावी माहौल के स्टार थे बघेल

धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता दिख रहा है। पिछले साल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15
RO No 13073/15

MP info RSS Feed