Print this page

लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी है कांग्रेस, भाजपा पर उठाती है उंगलियां: सीएम साय Featured

बोलता गांव डेस्क।

 

रायपुर। राहुल गांधी के यह कहे जाने पर कि देश में सर्वाधिक पैसा चुनिंदा लोगो के पास है पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अगर एसा है तो इसके लिए ज़िम्मेदार कांग्रेस ही है क्यों कि देश में सबसे ज़्यादा शासन कांग्रेस का ही रहा है। श्री साय ने कहा कि देश में 55-60 साल तक कांग्रेस ने राज किया। राहुल गांधी बोल रहे हैं कि 22 लोगों के पास जितना धन है उतना 70 करोड़ लोगों को मिलाकर है, अगर एसा है तो ये उन्हीं लोग किए हैं, ये कांग्रेस की करतूत है।

 

पत्रकारों के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश में इमरजेंसी लगाया था और लोकतंत्र का अपमान किया था। आज वही कांग्रेसी हम पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रहे हैं। लोकतंत्र का गला तो कांग्रेस ने घोंटा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जीत रहे हैं। श्री साय ने कहा कि आज हमने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 जनसभा को संबोधित किया। वहां भाजपा के पक्ष में काफी अच्छा माहौल है। कांग्रेसियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं।

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद हाल ही में चरणदास महंत ने फिर मोदी की गारंटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफाल्टर तक कह दिया। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ की जनता यह समझ रही है कि प्रधानमंत्री को बार-बार अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने ही कहा है। इसलिए कांग्रेस के नेता अशोभनीय बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कह रहे हैं। राहुल गांधी को शायद यह नहीं दिखाता है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के प्रति नाराजगी कैसे इनके खुद के नेताओं में हैं।

 

 

कांग्रेस के नेता ही अपने ही संगठन और भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी आंख मूंदकर सिर्फ प्रधानमंत्री पीएम मोदी को गाली देने और दिलावने के काम में व्यस्त हैं। राहुल गांधी जी अपने भारत जोड़ों और न्याय यात्रा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी ही करते रहे हैं। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो और न्याय यात्रा के जरिए देश में नफरत का जहर घोलने का काम किया। राहुल गांधी ने तो मोदी के ओबीसी नहीं होने के अलावा तमाम अभद्र टिप्पणी की थी, आज भी राहुल जी पीएम मोदी को गाली देने और अपमानित करने मिशन को कांग्रेसी नेताओं के जरिए यहां छत्तीसगढ़ में जारी रखा है।

 

 

Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK